बिजली विभाग के दफ्तर में चोरी का बड़ा खेल, छह ताले तोड़कर कंप्यूटर सामान ले उड़े चोर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह स्थित बागबेड़ा विद्युत आपूर्ति शाखा कार्यालय में चोरों ने सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 27 तारीख को अवकाश के दिन चोरों ने कार्यालय को निशाना बनाते हुए मुख्य गेट पर लगे करीब छह ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अगले दिन जब कर्मचारी पहुंचे, तो सभी ताले टूटे मिले और चोरी की घटना सामने आई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यालय के भीतर चोरों ने अलमारी को तोड़ने की कोशिश की और उसकी चाबी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सहायक कर्मी चंदन कुमार की टेबल से यूपीएस, कीबोर्ड सहित अन्य कंप्यूटर उपकरण और दूसरी टेबल से भी कीबोर्ड, माउस व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। तकनीकी सहायक चंदन कुमार के अनुसार, चोरी हुए सामान की कीमत करीब 55 से 60 हजार रुपये के बीच है।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जल्द कार्रवाई और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

About The Author

See also  सावन में घर बैठे मिलेगा गंगाजल, डाकिया करेगा भक्तों तक पहुंचाने का काम

Thanks for your Feedback!

You may have missed