समुद्र में अमेरिकी जहाज पर ड्रोन हमला, ईरान की कार्रवाई से मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements

सलालाह (ओमान) : मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच ईरान ने बड़ा कदम उठाते हुए ओमान के सलालाह बंदरगाह पर एक अमेरिकी लॉजिस्टिक (सैन्य सपोर्ट) जहाज को निशाना बनाया। ड्रोन हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और वैश्विक स्तर पर समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। यह बंदरगाह अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए बेहद अहम माना जाता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ईरानी सेना ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि निशाना बनाया गया जहाज सैन्य सहायता से जुड़ा था। इस घटना के बाद वैश्विक शिपिंग और ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि यह इलाका प्रमुख समुद्री मार्गों में शामिल है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के हमले से ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहा संघर्ष और गहरा सकता है। लगातार बढ़ती सैन्य कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और आने वाले समय में हालात और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।

See also  गढ़वा में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, SDM ने 61 ट्रैक्टर किए जब्त

Thanks for your Feedback!

You may have missed