ड्रोन-मिसाइल हमलों से खाड़ी में दहशत, अबू धाबी में भारतीय घायल, कई जगह तबाही

0
Advertisements

अबू धाबी : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमलों ने खाड़ी देशों में हालात गंभीर कर दिए हैं। कुवैत, यूएई समेत कई देशों को निशाना बनाया गया, जिससे कई जगहों पर नुकसान की खबर है। कुवैत एयरपोर्ट के रडार सिस्टम को भी भारी क्षति पहुंची, हालांकि वहां किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

यूएई की राजधानी अबू धाबी में मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया, लेकिन उनके मलबे गिरने से आग लग गई और पांच भारतीय नागरिक घायल हो गए। घटना एक औद्योगिक क्षेत्र में हुई, जहां आपात सेवाओं ने तुरंत पहुंचकर हालात पर काबू पाया। इस हमले के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और जांच जारी है।

इस बीच ओमान, बहरीन और अन्य खाड़ी देशों में भी ड्रोन हमलों की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में डर और अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार हो रहे ये हमले क्षेत्रीय संघर्ष को और बढ़ा सकते हैं।

About The Author

See also  अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, चार लोगों को पूछताछ के बाद पीआर बांड पर छोड़ा

Thanks for your Feedback!

You may have missed