साकची गुरुद्वारा विवाद खत्म, सरदार निशान सिंह मुख्य सेवादार पद पर बरकरार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : साकची स्थित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार निशान सिंह अपने मुख्य सेवादार पद पर बरकरार रहेंगे। Jharkhand High Court के फैसले के बाद लंबे समय से चल रहा चुनाव विवाद समाप्त हो गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बुधवार को सरदार निशान सिंह और वरीय अधिवक्ता केएम सिंह ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने कहीं भी नए सिरे से चुनाव कराने का आदेश नहीं दिया है और विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियां निराधार हैं।

मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति आनंद सेन की एकलपीठ ने पाया कि चुनाव प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, इसलिए इस रिट याचिका में विचार करने योग्य कोई मुद्दा शेष नहीं बचा है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई पक्ष असंतुष्ट है, तो वह विधि के अनुसार सिविल न्यायालय का रुख कर सकता है।

इस फैसले को सरदार निशान सिंह ने सत्य और गुरुद्वारा के संविधान में विश्वास रखने वालों की जीत बताया।

See also  डीजे विवाद बना खूनी बवाल, चापड़ से हमला कर 3 को किया घायल

Thanks for your Feedback!

You may have missed