डॉ. जुझार माझी बने पश्चिमी सिंहभूम के सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग ने किया तबादला


जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. जुझार माझी का तबादला कर उन्हें पश्चिमी सिंहभूम जिले का नया सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है। हालांकि इस नियुक्ति की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर इसकी जानकारी सामने आई है।

डॉ. माझी इससे पहले भी करीब चार महीने तक सिविल सर्जन के पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनके पास प्रशासनिक अनुभव के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने का अच्छा अनुभव है।
एमजीएम अस्पताल में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण सुधार किए, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाओं में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला। उनके काम को काफी सराहा गया और इसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।
पिछले कुछ दिनों से उनके तबादले की चर्चा चल रही थी। बुधवार को आदेश मिलने के बाद वे शाम करीब 5 बजे अस्पताल से रवाना हो गए।


