जेल से छूटने के 35 दिन बाद छलका दर्द, राजपाल यादव ने याद की मदद—तेज प्रताप को कहा धन्यवाद

0
Advertisements

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने जेल से रिहा होने के 35 दिन बाद उन लोगों को याद किया, जिन्होंने उनके कठिन समय में साथ दिया था। उन्होंने एक वीडियो साझा कर म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत यादव और नेता तेज प्रताप यादव का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुश्किल वक्त में मिली मदद को वह कभी नहीं भूलेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दरअसल, राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल जाना पड़ा था। उस दौरान कई लोगों ने उनकी आर्थिक मदद की थी। राव इंद्रजीत यादव ने करीब 1.11 करोड़ रुपये की सहायता दी थी, वहीं तेज प्रताप यादव ने भी 11 लाख रुपये देकर उनका समर्थन किया था। अब रिहाई के बाद अभिनेता ने सभी का धन्यवाद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता जताई है।

About The Author

See also  गंडक में तेजी से बढ़ा जलस्राव, 13 जिलों में अलर्ट और बराज के सभी 36 गेट खुले

Thanks for your Feedback!

You may have missed