पिता का आखिरी संदेश सुनकर नम हुई आंखें… हरीश राणा की मौत ने सबको रुलाया
Advertisements

Advertisements

गाजियाबाद : 13 साल तक कोमा में रहने वाले हरीश राणा की मौत ने हर किसी को भावुक कर दिया। उनकी अंतिम विदाई के दौरान पिता का एक मार्मिक संदेश सामने आया, जिसने लोगों की आंखें नम कर दीं। परिवार ने बेहद कठिन हालात में यह फैसला लिया और बेटे को विदा करते वक्त भावुक पल देखने को मिले।
Advertisements

बताया जाता है कि 2013 में एक हादसे के बाद हरीश राणा कोमा में चले गए थे और तब से लगातार उनका इलाज चल रहा था। जब सुधार की कोई उम्मीद नहीं बची, तो सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद इच्छामृत्यु की प्रक्रिया अपनाई गई। यह फैसला परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक था, लेकिन बेटे की हालत को देखते हुए इसे जरूरी बताया गया।


