स्टेशन पार्किंग निर्माण में देरी पर सख्त आदेश, जल्द पूरा नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व जोन के रेल महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने सोमवार को टाटानगर स्टेशन का निरीक्षण किया और स्टेशन विकास योजना के तहत बन रहे नए पार्किंग निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय में काम पूरा नहीं हुआ, तो निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

निरीक्षण के दौरान जीएम ने बताया कि वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण मुख्य स्टेशन भवन के निर्माण कार्य में भी देरी हो रही है। उन्होंने स्टेशन परिसर और पार्किंग स्थल का जायजा लिया और निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पार्किंग निर्माण कार्य को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि स्टेशन विकास योजना में तेजी लाई जा सके।

See also  होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी पर बवाल, पार्षदों ने सरकार को घेरा

Thanks for your Feedback!

You may have missed