95% से ऊपर अंक लाने वालों को फीस में छूट, 98% पर 50% तक राहत, स्कूल की नई स्कीम लॉन्च

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : साकची स्थित दयानंद पब्लिक स्कूल ने कक्षा 11 में नामांकन लेने वाले मेधावी छात्रों के लिए विशेष फीस छूट योजना की घोषणा की है। यह निर्णय जमशेदपुर आर्य समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष विकय के. मेहता की अध्यक्षता में हुई स्कूल प्रबंधन की बैठक में लिया गया। योजना के तहत ICSE कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में 95% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को 30% और 98% से अधिक अंक पाने वालों को 50% तक फीस में छूट दी जाएगी। यह सुविधा स्कूल के वर्तमान छात्रों के साथ-साथ बाहरी छात्रों के लिए भी लागू होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक में मेहता ने बताया कि हाल के वर्षों में स्कूल में शैक्षणिक स्तर और आधारभूत संरचना को बेहतर बनाने के लिए व्यापक सुधार किए गए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि यह स्कूल काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन के ‘Carte Blanche’ पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है, जिसमें देशभर के 200 स्कूलों में जमशेदपुर से यह एकमात्र संस्थान है।

इस पहल के तहत ‘Tech Avant-Garde’ द्वारा स्कूल के स्किल लैब में 40 कंप्यूटर लगाए गए हैं और 10 शिक्षकों को लैपटॉप उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे डिजिटल और कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा मिला है। शिक्षा समिति के अध्यक्ष जियान तनेजा ने कहा कि यह योजना प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करने और उच्च शिक्षा में आर्थिक बाधाओं को कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इच्छुक छात्र 15 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

Thanks for your Feedback!

You may have missed