नदी किनारे मिला 226 किलो का जिंदा बम, हड़कंप… सेना को बुलाना पड़ा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी किनारे बालू खनन के दौरान एक संदिग्ध भारी विस्फोटक मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआत में इसे साधारण लोहे की वस्तु समझा गया, लेकिन जांच के बाद पता चला कि यह करीब 500 पाउंड यानी लगभग 226 किलो का खतरनाक जिंदा बम है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रांची से पहुंची बम निरोधक दस्ता (BDDS) टीम ने निरीक्षण के बाद इसे अत्यंत शक्तिशाली बताया और कहा कि इसे निष्क्रिय करना सामान्य प्रक्रिया से संभव नहीं है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और लोगों को दूर रहने की चेतावनी दी गई है। अब इस बम को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज करने के लिए सेना की मदद ली जा रही है।

See also  वेतन पुनरीक्षण को लेकर टाटा वर्कर्स यूनियन बैठक में बवाल, माहौल गरमाया

Thanks for your Feedback!

You may have missed