दूसरे दिन कमाई में गिरावट, फिर भी ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर आई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने मजबूत पकड़ बनाए रखी। रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन फिल्म ने करीब 80.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

फिल्म ने रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू में लगभग 43 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि पहले दिन इसकी कमाई 102.55 करोड़ रुपये रही थी। दो दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन करीब 226 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन लगभग 269 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है।हालांकि दूसरे दिन कमाई में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो इसे बड़ी हिट फिल्मों की श्रेणी में खड़ा करता है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वीकेंड और त्योहार के दौरान फिल्म की कमाई में फिर तेजी आ सकती है।

See also  मुस्लिम और OBC महिलाओं को अलग कोटा देने की तैयारी, सपा का बड़ा ऐलान, सियासत गरमाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed