सांसद जोबा मांझी ने पूर्व विधायक अरविन्द सिंह से की मुलाकात


Saraikela: सिंहभूम संसदीय क्षेत्र की सांसद जोबा मांझी आज आदित्यपुर पहुंची. आदित्यपुर आगमन के दौरान उन्होंने पूर्व विधायक अरविन्द कुमार सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की. इस दौरान सांसद और पूर्व विधायक के बीच राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर चर्चा भी हुई. साथ हीं आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र सहित पूरे कोल्हान क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण और मजदूरों के समक्ष उत्पन्न विभिन्न समस्याओं पर चर्चा भी हुई. मुलाकात के दौरान सांसद ने पूर्व विधायक के भतीजे अंकुर सिंह के आदित्यपुर नगर निगम का उप महापौर निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई भी दी. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि कालीपद सोरेन, नवीन सिंह, जगदीश नारायण चौबे सहित अन्य लोग भी थे.





