प्रेम प्रसंग को लेकर तनाव, पति की शिकायत के बाद महिला ने लगाई फांसी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर आनंद नगर में 30 वर्षीय विवाहित महिला ज्ञान किरण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, ज्ञान किरण ने वर्ष 2014 में शशिकांत चौरसिया से प्रेम विवाह किया था और उनके तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से महिला का शशिकांत के भांजे प्रिंस कुमार से संबंध हो गया था, जो बिहार के नवादा का रहने वाला और 12वीं का छात्र है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस संबंध की जानकारी मिलने पर प्रिंस के पिता ने शशिकांत को फोन कर इसकी सूचना दी। इसके बाद शशिकांत ने पत्नी से इस बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। सोमवार सुबह उसने इस मामले की जानकारी अपनी पत्नी के मायके वालों को दे दी। उसी दिन दोपहर करीब 3:30 बजे जब शशिकांत बच्चों को ट्यूशन छोड़ने बाहर गया, उसी दौरान महिला ने कमरे में फांसी लगा ली।

वापस लौटने पर दरवाजा नहीं खुलने पर शशिकांत ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा, जहां पत्नी को फंदे से लटका पाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजन बोकारो से जमशेदपुर पहुंचे, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed