‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, टाटानगर स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। रविवार 15 मार्च 2026 को चक्रधरपुर मंडल के आरपीएफ उड़नदस्ता दल और आरपीएफ पोस्ट टाटानगर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर मोबाइल चोर को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवेंद्र सिंह उर्फ गांधी के रूप में हुई है, जो जमशेदपुर के बागबेड़ा इलाके का रहने वाला बताया गया है। आरपीएफ को पिछले कुछ समय से स्टेशन परिसर और ट्रेनों में मोबाइल चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद टीम ने निगरानी और जांच अभियान तेज कर दिया था। इसी दौरान गश्त के समय एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उसके पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसके बारे में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

जांच में स्पष्ट हुआ कि बरामद मोबाइल चोरी का है। इसके बाद आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम देवेंद्र सिंह उर्फ गांधी बताया और यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी चोरी और लूट की घटनाओं में शामिल रहा है। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी है और वह टाटानगर रेल थाना के मामलों में पहले तीन बार जेल जा चुका है, जबकि बागबेड़ा थाना क्षेत्र के एक लूट मामले में भी वह सजा काट चुका है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed