गारू-मारोमार पथ पर सड़क हादसा, टेंपो से गिरने पर वृद्ध महिला की मौत

0
Advertisements

गारू:  गारू-मारोमार पथ पर रविवार शाम करीब 4 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में सुरकुंभी ग्राम निवासी वृद्ध महिला राजकलिया देवी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजकलिया देवी सरकारी राशन लेकर टेंपो से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में अचानक टेंपो से गिर जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, हादसे में 45 वर्षीय डब्बू साहू की मौत

Thanks for your Feedback!

You may have missed