एमपी में LPG की कमी नहीं: मंत्री गोविंद सिंह ने अफवाहों को बताया गलत
Advertisements

भोपाल : देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर चल रही चिंताओं के बीच मध्य प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि राज्य में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति भी सामान्य बनी हुई है।
Advertisements



