सुरक्षा सप्ताह का समापन: प्लांट‑5 में ‘जीरो एक्सीडेंट’ का संदेश

0
Advertisements
Advertisements

गम्हरिया : रामाकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट‑5 में 4 से 10 मार्च तक आयोजित 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का बुधवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर शक्ति प्रसाद सेनापति ने सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों को सुरक्षा नियमों का हमेशा पालन करना चाहिए और “जीरो एक्सीडेंट, जीरो इंसिडेंट” लक्ष्य को अपनाना चाहिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

समारोह में मुख्य मानव संसाधन अधिकारी भूपेंद्र सिंह लोधी और प्लांट हेड कृष्ण कुमार झा ने भी कर्मचारियों को सतर्क रहने का संदेश दिया। सुरक्षा प्रबंधक नवीन सिन्हा ने बताया कि सप्ताह भर में सेफ्टी ड्राइंग, सेफ्टी स्पीच और ऑनलाइन क्विज जैसी कई गतिविधियां रखी गईं, जिनमें कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन एचआर विभाग के राकेश कुमार ने किया।

See also  अपराधियों के महिमामंडन पर पुलिस एसोसिएशन ने जताई कड़ी आपत्ति, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Thanks for your Feedback!