ट्रक ड्राइवर से मारपीट के बाद जबरन खिलाया गया गोबर, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक ट्रक चालक के साथ कथित तौर पर मारपीट कर उसे जबरन गोबर खिलाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि यह घटना 6 मार्च की तड़के करीब 2 से 3 बजे के बीच अंबेगांव पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार भैंसों से भरे एक ट्रक को कुछ लोगों ने रोक लिया और चालक को अंबेगांव इलाके में ले जाकर कथित तौर पर गोबर खाने के लिए मजबूर किया। इस दौरान उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ पशुओं की अवैध ढुलाई के आरोप में मामला दर्ज किया है।

वहीं चालक के साथ मारपीट और अपमानजनक व्यवहार करने के आरोप में विपाशा मणिकम, हेमंत गायकवाड और विराज सोले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि विपाशा मणिकम और हेमंत गायकवाड को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

See also  5 साल के बच्चे का अपहरण कर WhatsApp पर मांगी 10 लाख की फिरौती, दो आरोपी गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!