मुरादाबाद में दिनदहाड़े छह साल के बच्चे को किडनैप करने की कोशिश, CCTV में कैद हुआ वीडियो

0
Advertisements

मुरादाबाद : जिले के बिलारी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक भयावह किडनैपिंग की कोशिश सामने आई। घर के बाहर खेल रहे छह वर्षीय बच्चे को तीन बाइक सवार युवक ने उठाकर ले जाने की कोशिश की, लेकिन वह बच गया और बदमाश भाग निकले।घटना का पूरा सच पास के CCTV फुटेज में कैद हो गया। फुटेज में दिखता है कि तीन युवक बाइक से आए और एक ने झपट्टा मारते हुए बच्चे को पकड़ लिया। इस दौरान बच्चे की चीख सुनकर आस-पड़ोस के लोग बाहर आये और बदमाशों को घबराकर वहीं छोड़कर भागना पड़ा।बच्चे के परिजनों ने बताया कि उस समय वह घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक तीनों बदमाश आए और उसे उठाकर ले जाने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आए तो आरोपियों ने बच्चे को वहीं छोड़कर भागने का रास्ता चुन लिया। बच्चे को घसीटने के दौरान चोटें भी आईं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन ने बिलारी थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी है और आरोपियों के खिलाफ मजबूत कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। स्थानीय लोग इस सनसनीखेज घटना से चिंतित हैं और बच्चों की सुरक्षा बढ़ाने की अपील कर रहे हैं। पुलिस ने भी कहा है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की पूरी कोशिश की जाएगी।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed