धनबाद में निर्माणाधीन अंडरपास के पास बमबाजी

0
Advertisements

Dhanbad: झारखंड के धनबाद जिले के ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के बोआकला बस्ती स्थित 4 नंबर रेलवे गेट के समीप निर्माणाधीन अंडरपास के पास शनिवार को बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक के बाद एक तीन बम फेंककर इलाके में दहशत फैला दी। लगातार हुए धमाकों से पूरा क्षेत्र दहल उठा और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधी बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे। उन्होंने वहां कार्यरत एआरएसएस कंस्ट्रक्शन ठेका कंपनी के कर्मचारियों को तत्काल काम बंद करने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने बम फेंके और मौके से फरार हो गए। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन ठेका कर्मियों और आसपास के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह और ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी रूपेश दुबे दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।कतारास सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश चौधरी ने बताया कि बम विस्फोट की सूचना मिली थी। घटनास्थल से बम के अवशेष बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान में जुटी है। फिलहाल इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed