बहरीन में दहशत: ईरान ने अमेरिकी नौसेना बेस पर किया मिसाइल हमला, सायरन की आवाजें गूंजीं


बहरीन : यहां शनिवार को खुफिया और सैन्य तनाव के बीच बड़ी घटना सामने आई है। ईरान ने बहरीन में स्थित अमेरिकी नौसेना के 5वें फ्लीट बेस को मिसाइल से निशाना बनाया है। इस हमले के बाद पूरे इलाके में सायरन की आवाजें गूंजने लगीं। बहरीन के अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी नौसेना के मुख्यालय को लक्ष्य बनाकर मिसाइलें दागी गईं। इसके तुरंत बाद सुरक्षा चेतावनी जारी की गई और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया।

दूसरी रिपोर्टों में बताया गया है कि मिसाइल हमले के बाद आसमान से धुएं के गुब्बारे उठते देखे गए। हालांकि शुरुआती जानकारी में किसी बड़े नुकसान या हताहत की पुष्टि नहीं हो पाई है। यह हमला मध्य पूर्व में पहले से बढ़े तनाव का हिस्सा माना जा रहा है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार ईरान ने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइलें दागी हैं। कतर और अन्य देशों में भी सायरन सिस्टम एक्टिवेट किए गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिकों और तैनात सैन्य कर्मियों को सुरक्षित रहने का आदेश दिया गया। बहरीन में अमेरिकी नौसेना का 5वां फ्लीट प्रमुख सैन्य कमांड में से एक है और इसके हमले से क्षेत्रीय सुरक्षा हालात और भी संवेदनशील हो गए हैं। वर्तमान में पूरा इलाका अलर्ट मोड में है और अलग-अलग देशों के वायु रक्षा तंत्र सक्रिय कर दिए गए हैं ताकि आगे के किसी भी हमले से निपटा जा सके।



