तेहरान में जोरदार धमाके: अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद युद्ध का संकट बढ़ा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

तेहरान : मध्य पूर्व में टकराव का स्तर अचानक बढ़ गया है। शनिवार तड़के अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर बड़ा सैन्य हमला शुरू किया है। इस बड़े हवाई और मिसाइल हमले के बाद तेहरान समेत कई शहरों में जोरदार धमाके सुने गए और धुएँ के गुब्बारे उठते दिखाई दिए.हमले को संयुक्त रूप से दोनों देशों ने योजनाबद्ध सैन्य अभियान बताया है। इसे बड़ी रणनीतिक कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है जिसका मकसद ईरान की परमाणु और सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना बताया गया है। घटना के बाद तेहरान के आस-पास धुएँ का गुबार और धमाकों की आवाज़ें हर जगह सुनाई दीं। सुरक्षा एजेंसियां और बचाव दल प्रभावित इलाकों की निगरानी कर रहे हैं। स्थानीय समय के अनुसार एहतियाती चेतावनियों के लिए सायरन भी बजाए गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

साथ ही इज़राइल और ईरान के बीच तनाव के चलते मध्य पूर्व की सुरक्षा स्थिति और भी संवेदनशील हो गई है। कई देशों ने इस बड़े सैन्य कदम और तनाव बढ़ने पर चिंता जताई है।स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाई है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। युद्ध की आशंका के बीच क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय उड्डयन मार्गों पर भी रूकावटें सामने आ रही हैं।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed