चुनाव परिणाम के पूर्व डिप्टी मेयर के दावेदार संभावित पार्षदों पर डोरे डालने लगे हैं, इस बार व्यापक खरीद फरोख्त की सम्भावना

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela: आदित्यपुर नगर निगम में चुनाव परिणाम के पूर्व डिप्टी मेयर के दावेदार प्रत्याशियों ने जोड़ घटाव शुरू कर दिया है. वे संभावित पार्षदों पर अभी से ही डोरे डालने लगे हैं. बता दें कि ऐसे दावेदार चुनाव के समय से ही अपने पसंदीदा प्रत्याशी को मदद करने में जुटे थे. जिसको देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि इस बार जीते पार्षदों का समर्थन लेने के लिए व्यापक खरीद फरोख्त की सम्भावना जताई जा रही है. बता दें कि आदित्यपुर नगर निगम का मेयर सीट आरक्षित होने से कई वर्षों से फील्डिंग कर रहे नेताओं के उम्मीदों पर पानी फिर गया था, ऐसे नेता अब पार्षद बनकर डिप्टी मेयर बनने की जुगाड़ में लग गए हैं. कई नेताओं ने तो अपना गृह वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होने के बाद किसी अन्य वार्ड से किस्मत आजमा रहे हैं. हालांकि चुनाव संपन्न हो चुका है और ऐसे प्रत्याशियों के किस्मत अब 27 फरवरी को मतगणना के बाद ही तय होंगे. बता दें कि डिप्टी मेयर के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में अब तक जो नाम चर्चा में हैं उनमें पूर्व नगर पर्षद अध्यक्ष और निगम के मेयर की धर्मपत्नी रीता श्रीवास्तव, पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ डिप्टी मेयर, पूर्व नगर पर्षद उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह शामिल हैं. इनके अलावा पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के भतीजे अंकुर सिंह, बिरेंद्र कुमार सिंह यादव, पूर्व पार्षद अंबुज कुमार, पूर्व पार्षद धनंजय गुप्ता के नाम सुर्खियों में हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed