पावर प्रोजेक्ट विस्थापित प्रभावित स्वावलम्बी श्रमिक सहयोग समिति का मिलन समारोह

0
Advertisements
Advertisements

Gamharia : कांड्रा के पदमपुर में पावर प्रोजेक्ट विस्थापित प्रभावित स्वावलम्बी श्रमिक सहयोग समिति की ओर से पारिवारिक  मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में चार गांवों के हरिहरपुर, श्रीरामपुर, पदमपुर एवं धातकीडीह के जमीन दाता शामिल थे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सह क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी कृष्णा बास्के ने कहा कि पारिवारिक मिलन समारोह से एक दूसरे को मिलने का मौका एवं आपसी संबंध मजबूत होते है। कहा कि समिति का प्रयास एकजुट होकर किसी भी समस्या को दूर करना है। कंपनी समेत प्रभावित गांवों का विकास ही सदस्यों का लक्ष्य है। उन्होंने विस्थापित प्रभावित सदस्यों को आश्वासन देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने वाले बच्चों को बेहतर तालीम के लिए समिति पूरे स्तर से सहयोग करेगी। समिति के अध्यक्ष कृष्णा बास्के ने समिति के उपलब्धियां को बताते हुए  कहा कि 160 लोगो की स्थाई नौकरी, स्थाई तौर पर करीब 300 लोगों को रोजगार मिला है। वहीं जमीन दाताओं का 99% जमीन के मूल्य का भुगतान कराया गया है। जबकि इंक्रीमेंट, ग्रेट रिवीजन एवं बाकि बचे जमीन दाताओं के आश्रितो का नौकरी के लिए समिति तत्पर है।  समिति के संरक्षक रामदास टुडू ने कहा कि विस्थापितों के हितों की रक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उनका हक एवं अधिकार के लिए सदैव हमेशा तत्पर रहेगी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष कृष्णा बास्के, समिति के संरक्षक रामदास टुडू, सचिव गौतम महतो, राजेश भगत, देवी लाल बेसरा, विनोद महतो, बिरमल टुडू, इन्द्रो मुर्मू, रविन्द्र हाँसदा, गोपाल हेम्ब्रम, अशोक महतो गोविन्द माझी, सुरेन बास्के, विजय बास्के, बैजनाथ मार्डी, बिरधान बास्के, अरूण महतो, जगन्नाथ, राजेश, किशुन, सुमित, जीवन, उमेश, दुर्गा, संतोष, बुद्धेश्वर, सुरजमनी, सरला, शान्ती, धानी, अनिता महतो आदि उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed