दिवंगत शीतल रजक के परिजनों से मिलीं संध्या सिंह, जताई गहरी शोक संवेदना

0
Advertisements

Jamshedpur : भाजपा युवा मोर्चा उलिडीह मंडल के महामंत्री सह वार्ड संख्या 33 के प्रत्याशी रहे दिवंगत शीतल रजक के आवास पर मानगो नगर चुनाव एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह पहुँचीं। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की एवं दुःख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।

श्रीमती सिंह ने कहा कि दिवंगत शीतल रजक भारतीय जनता पार्टी संगठन के एक निष्ठावान, कर्मठ एवं जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले समर्पित सिपाही थे। वे समाज के एक ऊर्जावान युवा के रूप में भी जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से न केवल परिवार, बल्कि समाज एवं भाजपा संगठन को अपूरणीय क्षति पहुँची है।

उन्होंने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पार्टी एवं वे स्वयं इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  10 साल से बेटे गोविंदा के लिए जिउतिया व्रत रख रहीं बेबो किन्नर, मां बनकर संवारा भविष्य

Thanks for your Feedback!

You may have missed