एमजीएम अस्पताल में प्रवेश करने के नये नियम, बिना पास की इंट्री रोकी


जमशेदपुर: जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में वार्डों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बरती है। प्राचार्य ने मुख्य द्वार पर तैनात होमगार्ड जवानों को बिना वैध पास किसी को भी प्रवेश न देने का निर्देश दिया है। हाल में मरीजों के साथ अधिक संख्या में परिजन और अनावश्यक लोगों के आने से भीड़ बढ़ रही थी, जिससे इलाज, संक्रमण नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।
साथ ही, बेसमेंट गेट से हो रहे अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए सभी बेसमेंट गेट बंद करने का निर्णय लिया गया है। प्राचार्य ने कहा कि यह कदम मरीजों के हित में उठाया गया है और परिजनों से केवल आवश्यक व्यक्ति ही पास बनवाकर आने की अपील की है, ताकि भीड़ नियंत्रित रहे और बेहतर उपचार वातावरण मिल सके।




