मानगो में सियासी संग्राम तेज: सरयू राय की पदयात्रा, बोले—‘जनता मेयर चुनेगी, मेयर पति नहीं’

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में विधायक सरयू राय ने क्षेत्र में भव्य पदयात्रा की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। पहली पदयात्रा टाइगुट्टू बड़ा हनुमान मंदिर के पास से शुरू हुई, जबकि दूसरी पदयात्रा हीरा होटल के समीप से निकाली गई।

इस दौरान सरयू राय ने न्यू पुरुलिया रोड की दुकानों पर जाकर व्यापारियों से मुलाकात की। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि मानगो का समग्र विकास व्यापार, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को बढ़ावा देने से ही संभव है।

दाइगुट्टू, दीपसाही कॉलोनी, पोस्ट ऑफिस रोड और गौड़ बस्ती सहित कई इलाकों में पदयात्रा के दौरान उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मानगो की जनता मेयर का चुनाव करेगी, न कि “मेयर पति” का।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अपनी पत्नी को आगे कर खुद राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी करना चाहते हैं। उनके अनुसार, एक ही व्यक्ति का सांसद, विधायक, मंत्री और अब मेयर बनने की इच्छा रखना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता अब पुराने चेहरों की जगह नई पीढ़ी को मौका देने के पक्ष में है।

सरयू राय ने दावा किया कि एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी ताकतें एकजुट होकर चुनाव मैदान में हैं और जनता विकास और ईमानदार नेतृत्व को प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि वार्ड पार्षद से लेकर मेयर तक सक्षम और स्वतंत्र नेतृत्व को अवसर दिया जाए। जनता परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति से आगे बढ़कर योग्य उम्मीदवारों का चयन करना चाहती है।

See also  जमशेदपुर के सोनारी फेज‑6 में चाकू से हमला, युवक घायल — पुलिस जांच में जुटी

पदयात्रा में मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, आशुतोष राय, अजय कुमार, भाजपा नेता नीरज सिंह, पप्पू सिंह, अमृता मिश्रा, राजीव कुमार सिंह, संतोष भगत, किशन गौड़, अशोक गौड़, राजू सिंह और राघवेन्द्र प्रताप सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed