आधी रात हाथियों का तांडव: हजारीबाग में छह ग्रामीणों की मौत, एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

हजारीबाग : जिले के चुरचू प्रखंड की अंगो पंचायत क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की आधी रात हाथियों के झुंड ने कहर बरपा दिया। पांच हाथियों के समूह ने गांव में घुसकर छह लोगों की जान ले ली।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, आधी रात अचानक हाथियों का झुंड अंगो पंचायत के गोंडवार बस्ती में पहुंच गया। यहां अधिकतर घर भुइयां समाज के हैं। हाथियों को देखकर ग्रामीण घबराकर घरों से बाहर भागने लगे।

इसी दौरान हाथियों ने लोगों पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोगों को सूंड से उठाकर पटक दिया गया, जबकि कई को पैरों से कुचल दिया गया।

इस हमले में दो बच्चों, दो महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हो गई। हाथियों ने कई कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही अंगो थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर और फॉरेस्टर ने हालात का जायजा लिया।

ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को जल्द जंगल की ओर खदेड़ने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

About The Author

See also  डिप्टी मेयर और भाई के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह छापेमारी से मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed