साकची के जंक्शन रेस्टोरेंट में सुबह लगी आग

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची स्थित कालीमाटी रोड पर शुक्रवार सुबह एक रेस्तरां में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जंक्शन एक्सप्रेस रेस्तरां में सुबह लगभग 9.30 बजे आग लग गई। राहगीरों ने रेस्तरां की चिमनी से धुआं उठता देखा और तत्काल अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी।मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि किचेन का कुछ सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.आशंका जताई जा रही है कि विद्युत आपूर्ति बहाल होने के बाद किसी तकनीकी कारण से आग लगी हो सकती है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटना में हुए नुकसान का आकलन फिलहाल नहीं किया जा सका है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  आइसक्रीम बेचने वाले के बेटे ने कर दिखाया कमाल, JAC 10वीं में तीसरा स्थान पाकर रचा इतिहास

Thanks for your Feedback!

You may have missed