मानगो में संध्या सिंह का जनसंपर्क अभियान तेज, पानी-सड़क-सुरक्षा पर दिया ठोस समाधान का भरोसा

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र में एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने गुरुवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। यह अभियान बालेश्वर पथ, पटेल पथ, सर्वोदय पथ और मून सिटी के आसपास की बस्तियों में संचालित किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अभियान के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। नागरिकों से सीधा संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं को समझने की कोशिश की।

संध्या सिंह ने उलीडीह स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम में पूजा-अर्चना भी की। यहां उन्होंने नगर क्षेत्र की शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

जनसंपर्क के दौरान लोगों ने उन्हें जल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, जर्जर सड़कों, जलभराव, स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।

संध्या सिंह ने आश्वासन दिया कि नगर निगम की व्यवस्था को पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानगो को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित क्षेत्र बनाना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि स्वच्छता प्रबंधन को मजबूत करना, बेहतर सड़कों का निर्माण, हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनके एजेंडे के प्रमुख बिंदु हैं।

उन्होंने आगामी नगर निगम चुनाव में एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उनका कहना था कि विकास और सुशासन के लिए स्थिर नेतृत्व जरूरी है।

अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और समर्थन जताया। इसे क्षेत्र में उनके प्रति बढ़ते विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed