मरीन ड्राइव पर मारपीट की कोशिश, पुलिस पहुंची तो तीन आरोपी फरार, एक गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव सड़क पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे मारपीट की घटना सामने आई। समय रहते पुलिस के पहुंचने से एक बड़ा हादसा टल गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया गया है कि भुईयांडीह के चार युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट की कोशिश की। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस की गाड़ी पहुंचते ही तीन आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी अविनाश कुमार को पकड़ लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई। वहीं जिस युवक के साथ मारपीट की जा रही थी, वह भी अफरा-तफरी के बीच मौके से निकल गया।

साकची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक की पहचान और मारपीट के पीछे की वजह का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।

See also  जल संकट पर चेतावनी, लोगों ने निकाली रैली… बोले- अब नहीं चेते तो बूंद-बूंद को तरसेगी पीढ़ी

Thanks for your Feedback!

You may have missed