गर्लफ्रेंड की हत्या कर रोने लगा शख्स , बोला जेल गया तो GTA मिस हो जाएगा

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा हत्या का मामला चर्चा में है, जिसने लोगों को सिर्फ डरा ही नहीं बल्कि हैरान भी कर दिया है. मामला इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड का है, जहां एक शख्स ने अपनी ही पार्टनर की हत्या कर दी. लेकिन इस केस को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा अपराध की बर्बरता से ज्यादा आरोपी के अजीब और डरावने व्यवहार को लेकर हो रही है. पुलिस हिरासत में आरोपी का रोना उसकी प्रेमिका की मौत के लिए नहीं, बल्कि एक वीडियो गेम मिस हो जाने को लेकर था. जैसे ही यह बात सामने आई, सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा और हैरानी दोनों फूट पड़े.मामला ऑक्सफोर्ड क्राउन कोर्ट में सामने आया, जहां 35 वर्षीय रॉबर्ट रिचेन्स ने अपनी पार्टनर रैचेल वॉन की हत्या की बात स्वीकार की. घटना 30 मई की है, जब रिचेन्स ने खुद इमरजेंसी सर्विस को फोन कर कहा कि उसने गलती से किसी को मार दिया है. कॉल रिकॉर्डिंग अदालत में सुनाई गई, जिसमें वह शर्मिंदा होने की बात करता नजर आया. फोन कॉल के बाद पुलिस तुरंत ऑक्सफोर्ड स्थित घर पहुंची. अंदर 40 साल की रैचेल वॉन बेसुध हालत में मिलीं.अदालत में पेश किए गए बॉडी कैम फुटेज में रिचेन्स पुलिस गाड़ी में बैठा जोर जोर से रोता नजर आता है. लेकिन इसी बीच वह अचानक कहता है कि वह GTA मिस कर देगा. एक पुलिस अफसर को उसकी बात समझ नहीं आती और वह पूछता है कि कौन सा GTA. इस पर आरोपी कहता है GTA 6. जब अफसर ने बताया कि GTA 6 अभी महीनों बाद रिलीज होगा, तभी रिचेन्स को अपनी हालत का अहसास होता है और वह कहता है कि अब उसे उम्रकैद होगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed