जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की दौड़ में नीलोफर हुसैन की मज़बूत दावेदारी, जनसंपर्क से लेकर मुद्दों तक दिखी सियासी पकड़

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज़ हो गई है और इस बीच उम्मीदवार नीलोफर हुसैन को लेकर चर्चा लगातार ज़ोर पकड़ रही है। जमीनी स्तर पर सक्रियता, लगातार जनसंपर्क और स्थानीय मुद्दों पर मुखर रुख के चलते नीलोफर हुसैन को एक मज़बूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

नीलोफर हुसैन ने हाल के दिनों में जुगसलाई के विभिन्न वार्डों का दौरा कर जनता से सीधा संवाद किया है। साफ-सफाई, जलापूर्ति, नाली-रोड की बदहाली, स्ट्रीट लाइट, महिला सुरक्षा और गरीब तबके के बुनियादी अधिकार जैसे मुद्दों को उन्होंने अपने चुनावी एजेंडे में प्रमुखता से रखा है। उनका कहना है कि जुगसलाई को केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि पूरे कार्यकाल में ईमानदार और जवाबदेह नेतृत्व की ज़रूरत है।

विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर भी नीलोफर हुसैन खुलकर पलटवार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब किसी उम्मीदवार का जनाधार मज़बूत होने लगता है, तब अफ़वाहें और बेबुनियाद आरोप गढ़े जाते हैं, लेकिन जनता सब समझ रही है। नीलोफर ने दो टूक कहा कि उनका संघर्ष जुगसलाई की जनता के हक़ और सम्मान के लिए है, किसी की “बी-टीम” बनने के लिए नहीं।

स्थानीय राजनीतिक जानकारों की मानें तो जुगसलाई में इस बार मुकाबला कड़ा होने जा रहा है, लेकिन जिस तरह से नीलोफर हुसैन को महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों का समर्थन मिल रहा है, उसने चुनावी समीकरण को दिलचस्प बना दिया है। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि जनता किसे जुगसलाई नगर परिषद की कमान सौंपती है, लेकिन फिलहाल नीलोफर हुसैन का नाम सियासी चर्चा के केंद्र में बना हुआ है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed