भुइयाँडीह के छायानगर में टेंट गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयाँडीह स्थित छायानगर में रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नंदन टेंट डेकोरेटर के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। गोदाम से उठती तेज लपटें और घना धुआं देख आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और सुरक्षा के लिहाज से इलाके को घेर लिया गया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की चपेट में आकर गोदाम में रखे टेंट, सजावटी कपड़े, लाइटिंग उपकरण और अन्य कीमती सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।

इस हादसे से व्यवसायी को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय गोदाम के भीतर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के सटीक कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

See also  खो-खो खिलाड़ियों का बड़ा ट्रायल, प्रदर्शन के आधार पर हुई ग्रेडिंग

Thanks for your Feedback!

You may have missed