लापता रिकवरी एजेंट अमित अग्रवाल का शव बरामद, एक करोड़ के लोन सेटलमेंट से जुड़ा मामला

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

धनबाद: धनबाद सदर थाना क्षेत्र से शनिवार रात लापता हुए रिकवरी एजेंट अमित अग्रवाल का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। शव सरायढेला थाना क्षेत्र के सूर्य हाइलैंड सिटी में स्थित विकास खंडेलवाल के घर के बाथरूम से मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मामले की गंभीरता को देखते हुए धनबाद डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) नौशाद आलम समेत संबंधित थानों के प्रभारी अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मामला करीब एक करोड़ रुपये के लोन सेटलमेंट से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने इस मामले में विकास खंडेलवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

डीएसपी नौशाद आलम ने मीडिया को बताया कि अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक अमित अग्रवाल की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार, विकास खंडेलवाल ने बैंक से लोन लिया था और उसी के रिकवरी सिलसिले में उसकी अमित अग्रवाल से मुलाकात होती थी। इसी क्रम में यह घटना घटित होने की आशंका जताई जा रही है।

घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची, जिसने साक्ष्य संकलन का कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed