सीतारामडेरा थाना से सटे शिव हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटियों की नकदी लेकर फरार हुआ चोर

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना से सटे शिव हनुमान मंदिर में बीती रात चोरी की घटना सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। चोर ने मंदिर की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया और तीन दान पेटियों के ताले तोड़कर उनमें रखी नकदी लेकर फरार हो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया जा रहा है कि पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं, जिसके आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है।

मंदिर के सेवक मुन्ना पात्रों के अनुसार, रोज की तरह सुबह जब मंदिर का कपाट खोला गया तो देखा गया कि तीनों दान पेटियों के ताले टूटे हुए हैं। अंदर सामान बिखरा पड़ा था, जिससे चोरी की आशंका हुई। इसके बाद तुरंत सीतारामडेरा थाना को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

थाना से सटे मंदिर में चोरी की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ऐसी वारदात होना चिंता का विषय है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।


Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed