अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ ने उठाई लंबित मांगों की आवाज,

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर स्थित अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम की जिला इकाई ने जिले के अल्पसंख्यक उच्च विद्यालयों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री सह शिक्षा मंत्री के नाम एक मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के जिला पदाधिकारियों ने किया, जिन्होंने प्रशासन का ध्यान 18 अल्पसंख्यक विद्यालयों में व्याप्त गंभीर शैक्षणिक और प्रशासनिक अव्यवस्था की ओर आकर्षित कराया। संघ ने मुख्य रूप से नवनियुक्त शिक्षकों के अनुमोदन का मुद्दा उठाया, जो पिछले लगभग दो वर्षों से निदेशालय स्तर पर लंबित पड़ा है। जिले के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के बावजूद, चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी निर्णायक बैठक न होने के कारण ये शिक्षक अपना योगदान नहीं दे पा रहे हैं।संघ ने स्पष्ट किया कि अल्पसंख्यक विद्यालयों में नियुक्ति का अधिकार प्रबंध समिति के पास है, परंतु उनके वेतन और अन्य भत्तों का भुगतान सरकारी अनुमोदन के बाद ही संभव होता है। अनुमोदन में देरी के कारण शिक्षक वेतन से वंचित हैं और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। इसके साथ ही, शिक्षकों के बकाया वेतन के भुगतान और स्वास्थ्य बीमा योजना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि जिस प्रकार सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जा रहा है, उसी तर्ज पर अल्पसंख्यक स्कूलों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को भी इससे आच्छादित किया जाए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed