T20 World Cup शुरू होने से 2 दिन पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हेड कोच गौतम गंभीर

0
Advertisements
Advertisements

Mumbai: मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम इतिहास रच सकती है, क्योंकि आज तक कोई भी मेजबान देश इस खिताब को जीत नहीं पाया है. 10वें संस्करण को शुरू होने में अब 2 दिन का समय बचा है, भारतीय क्रिकेट टीम वार्म अप मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अब मुख्य टूर्नामेंट में खेलने को तैयार है. इससे पहले टीम के हेड कोच गौतम गंभीर मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, उन्होंने बप्पा के दर्शन किए और भारत के सफल होने की प्रार्थना की.गौतम गंभीर 2024 में भारतीय नेशनल टीम के हेड कोच नियुक्त हुए थे, जिसके बाद उनकी कोचिंग में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी (2025) खिताब जीता. पिछले साल हुए एशिया कप में भी भारत चैंपियन बना, इसके अलावा टी20 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया. गंभीर गुरुवार दोपहर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे. उन्होंने टीम इंडिया के सफल होने की कामना की. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया इस साल खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है. अगर ऐसा हुआ तो लगातार 2 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला भारत पहला देश बन जाएगा. आज तक मेजबान देश भी कभी टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाया है, तो ये रिकॉर्ड तोड़ने का भी भारत के पास मौका है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का बड़ा दावा, IRGC बोला – हमारे नियंत्रण में रास्ता; भारत के लिए क्यों बन सकती है राहत की खबर

Thanks for your Feedback!

You may have missed