धुरंधर की ओटीटी रिलीज के बाद मचा बवाल

0
Advertisements
Advertisements

Mumbai: बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ 30 जनवरी, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। खास बात यह है कि यह फिल्म तीन भाषाओं- हिंदी, तमिल और तेलुगु में रात 12:00 बजे रिलीज हुई है। हालांकि, फैंस ने जैसे ही देखा कि रणवीर सिंह की फिल्म में 10 मिनट के कट के अलावा, कुछ डायलॉग्स को म्यूट कर दिया गया है तो वे नाराज हो गए और अपना गुस्सा जाहिर किया। ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसी साल अब ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।जैसे ही फिल्म स्ट्रीम होनी शुरू हुई, ‘X’ (जो पहले ट्विटर था) पर शिकायतों की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने भड़ास निकालते हुए लिखा, “आपने फिल्म को ‘A’ रेटिंग दी है, फिर भी शब्दों को म्यूट कर रहे हैं। क्या हम 5 साल के बच्चे हैं? इस प्लेटफॉर्म पर ज्यादातर लोग 18 साल से ऊपर के हैं, ऐसे कट्स वाली फिल्म देखने का कोई मतलब नहीं है। आपने फिल्म की नेचुरल वाइब छीन ली।”एक अन्य यूजर ने सवाल उठाया, “जब ‘एनिमल’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी फिल्में बिना किसी कट के ओटीटी पर आ सकती हैं, तो ‘धुरंधर’ के साथ यह मजाक क्यों? अगर अच्छे हिस्से ही काट दिए तो ओटीटी रिलीज का फायदा क्या?” फैंस का कहना है कि वह इस ‘एडिटेड’ वर्जन को देखकर बेहद निराश हैं।रणवीर सिंह, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक 835.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, वहीं वर्ल्डवाइड स्तर पर 55 दिनों में फिल्म 1300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed