अचानक चांदी में बड़ी गिरावट,Rs 24000 रुपये सस्ती,

0
Advertisements

नई दिल्ली : सोना-चांदी के कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. लगातार बढ़ सोना-चांदी की कीमतों में अचानक गिरावट से हर कोई हैरान है. गिरावट को लेकर कई कारण बताए जा रहे हैं. एक्‍सपर्ट को अब भी लग रहा है कि शॉर्ट टर्म में इसमें और गिरावट आएगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

गुरुवार को एशियाई बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली और हाजिर सोना लगभग 4,090 डॉलर प्रति औंस तक आ गया. इसी तरह चांदी के भाव में भी कमी आई है. सोना इस सप्ताह के शुरू में 4,381 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गया था और चांदी 54.5 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई थी, दोनों में लगभग 10% की गिरावट आई है.एमसीएक्‍स पर सिल्‍वर का रिकॉर्ड हाई प्राइस 170415 रुपये प्रति किलो है, जहां से आज यह 145900 रुपये प्रति किलो पर आ चुका है. इसका मतलब है कि रिकॉर्ड हाई लेवल से चांदी 24000 रुपये सस्‍ती हो चुकी है. अभी एमसीएक्‍स पर सिल्‍वर 2642 रुपये चढ़कर 148200 रुपये पर कारोबार कर रहा है.IBJA पर आज सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. 24 कैरेट सोना करीब 3 हजार रुपये कम होकर 1,23,827 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ चुका है. 23 कैरेट सोने का भाव 1,23,331 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट सोने का भाव 1.13 लाख रुपये हो गया है. वहीं 18 कैरेट सोना 92870 रुपये पर है. चांदी के भाव में भी बड़ी कमी आई है. यह एक ही दिन में 9000 रुपये सस्‍ती हो गई है. आज IBJA पर चांदी की कीमत 1,51,200 रुपये प्रति किलो है.-चांदी में गिरावट के कई कारण सामने आए हैं. इसमें सबसे बड़ी वजह कई महीनों के रिकॉर्ड लाभ के बाद मुनाफावसूली है. मुनाफावसूली की लहर के कारण सोना-चांदी का भाव गिर रहा है. इसके अलावा, अमेरिका-चीन व्यापार तनाव कम होने से सुरक्षित निवेश की मांग में कमी आई भी एक वजह है.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed