Advertisements

दिल्ली : दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के कैंपस में UGC बिल पर रोक का विरोध किया जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने फैसला लिया है कि यूजीसी के नए नियम फिलहाल लागू नहीं किए जाएंगे और साल 2012 वाले नियम ही जारी रहेंगे. इसको लेकर जेएनयू के साबरमती हॉस्टल के बाहर छात्रों ने जमकर विरोध किया और ब्राह्मण विरोधी नारे लगाए. नए नियमों के पीछे यूजीसी का तर्क था कि यूनिवर्सिटी में जाति, जेंडर या डिसएबिलिटी के आधार पर भेदभाव रोकने के लिए इक्विटी कमिटी बनाई जाएं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये नियम अस्पष्ट हैं. इधर जनरल कैटेगरी के छात्रों का आरोप है कि इन नियमों का दुरुपयोग होगा.देश भर में मचे विरोध के बीच सुप्रीम कोर्ट ने नए नियमों पर रोक लगा दी जिसके बाद जेएनयू के कुछ छात्रों ने इसका विरोध किया. उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला ब्राह्मणवाद और मनुवाद को सपोर्ट करता है और जातिगत भेदभाव को रोकने की कोशिश को कमजोर करता है इसलिए उन्होंने साबरमती हॉस्टल के बाहर प्रदर्शन किया. करीब 50 छात्र जमा हुए थे. वहां उन्होंने जोर-जोर से आपत्तिजनक नारे लगाए और उन्होंने ब्राह्मणवाद का पुतला दहन किया. मतलब एक पुतला बनाया जो ब्राह्मणवाद का प्रतीक था और उसे आग लगा दी. ये सब UGC के नए नियमों को लागू करने की मांग और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed