चंडीगढ़ को मिला नया मेयर,


चंडीगढ़ : केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को आज अपना नया मेयर मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सौरव जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर निर्वाचित हुए हैं। आज आयोजित मेयर चुनाव की प्रक्रिया के तहत नगर निगम के सभी पार्षद सदन में पहुंचे और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। गुरुवार को 11 बजे मेयर चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हुई।गुरुवार को सबसे पहले 11 बजे मेयर चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हुई और इसमें भाजपा ने बाजी मारी. सौरभ जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर बन गए हैं, उन्हें 18 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी को 11 और कांग्रेस के खाते में 7 वोट आए. सौरभ जोशी ने कांग्रेस के कैडिंडेट गुरप्रीत सिंह गब्बी और आप प्रत्याशी योगेश ढींगरा को हराया.निगम में 11 बजे चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई और सबसे पहले कांग्रेस के पार्षदों ने वोट डाले. इस बार बैलेट पेपर पर चुनाव नहीं हुए और हाथ खड़े करके वोट डाला गया. कांग्रेस के छह पार्षदों और सांसद मनीष तिवारी ने अपने प्रत्याशी को वोट दिया. आप ने कांग्रेस का समर्थन नहीं किया और ऐसे में सौरभ जोशी ने बाजी मारी. भाजपा के सभी 18 पाषर्दों ने मेयर प्रत्याशी सौरभ जोशी के समर्थन में हाथ खड़े किए.वहीं, आम पार्टी के 11 पार्षदों ने अपने मेयर प्रत्याशी के लिए वोट डाले. उधर, वोट डालने के बाद कांग्रेस के सभी पार्षद निगम से बाहर चले गए. क्योंकि उन्हें मालूम था कि पार्टी की हार तय है.मेयर पद पर जीत के बाद सौरभ जोशी भावुक हो गए. उन्हें साथियों ने अपनी सीट पर बिठाया. अहम बात है कि वह अपने पिता की फोटो साथ लेकर आए थे.डिप्टी मेयर के चुनाव में भी भाजपा की जीत हुई है औऱ सुमन शर्मा चंडीगढ़ की नई डिप्टी मेयर बन गई है. डिप्टी मेयर पद के लिए बीजेपी की सुमन शर्मा को 18 वोट मिले और आप से जसविंदर कौर को 11 वोट मिले. कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी और पार्षद सदन से बाहर चले गए हैं। इसलिए कांग्रेस से डिप्टी मेयर के पद पर चुनाव लड़ रही निर्मला देवी को कोई वोट नहीं मिला. निर्मला देवी स्वयं भी सदन में नहीं थी.




