जिस रहस्यमय तरीके से अपहृत हुए कैरव उसी रहस्यमयी ढंग से हुई घर वापसी, पुलिस के खुलासा का इंतजार, 14 दिन कहाँ और किस परिस्थिति में रहे कैरव, जानना चाहती है शहर


Saraikela: जिस रहस्यमय तरीके से अपहृत हुए थे युवा उद्यमी कैरव गांधी, उसी रहस्यमयी ढंग से उनकी आज सुबह घर वापसी हुई है. अब पुलिस के खुलासा का इंतजार है कि आखिरकार 14 दिन वे कहाँ और किस परिस्थिति में रहे. यह सारा कुछ शहरवासी जानना चाहती है. बता दें कि
आदित्यपुर के उद्यमी एवं एसिया के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के अपहृत पुत्र और युवा उद्यमी कैरव गांधी को पुलिस ने आज सुबह सकुशल बरामद कर लिया है. करीब 13 दिनों तक लापता रहने के बाद मंगलवार को 14वें दिन सुबह लगभग 4:30 बजे पुलिस टीम उन्हें बरामद कर सुरक्षित उनके परिवार के पास घर पहुंचा दिया है. इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।₹ है. बता दें कि 13 जनवरी को कैरव गांधी के अचानक लापता होने की घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी थी. राजनीतिक, व्यावसायिक और सामाजिक हलकों में इस मामले को लेकर लगातार चर्चा और चिंता बनी हुई थी. परिजनों ने भी उनकी सुरक्षित वापसी की अपील की थी. हालांकि जिस रहस्यमयी तरीके से कैरव गांधी लापता हुए थे, लगभग उसी तरह रहस्यमयी परिस्थितियों में उन्हें परिवार को सौंपा गया है. फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. पूरे घटनाक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की जांच जारी है और बरामदगी से जुड़े पहलुओं को सार्वजनिक करने से पहले तथ्यों की पुष्टि की जा रही है.

* दो दिन पहले डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचीं थीं शहर-
दो दिन पूर्व राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा जमशेदपुर पहुंची थीं. उन्होंने कैरव गांधी से जुड़े मामले की जानकारी ली थी. जमशेदपुर पुलिस कप्तान ने इसे रूटीन वर्क बताया था. इससे पहले पुलिस ने कैरव गांधी की कार चांडिल के कांदरबेड़ा क्षेत्र से बरामद की थी.



