Advertisements
Advertisements
Advertisements

लाहौर : लाहौर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी के ताज़ा बयान पर आईसीसी बहुत सख़्त हो गया है. सूत्रों के मुताबिक आईसीसी ने पाकिस्तान से कहा है कि अब वर्ल्ड कप से पहले वो कोई ऐसा रुख़ अख़्तियार करता है या वर्ल्ड कप नहीं खेलने की बात करता है तो उसके लिए वो बहुत महंगा साबित होगा. सूत्रों के मुताबिक आईसीसी ने चेतवानी दी है कि वर्ल्ड कप नहीं खेलने की सूरत में पाकिस्तान क्रिकेट की दुनिया से बाहर कर दिया जाएगा. उसके साथ कोई द्विपक्षीय सीरीज़ नहीं होगी, एशिया कप से बाहर कर दिया जाएगा और उसकी घरेलू लीग PSL में खेलने के लिए किसी विदेशी खिलाड़ी को NOC नहीं मिलेगा. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को उसके अड़ियल रवैये की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर कर स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप में शामिल कर लिया गया है. बांग्लादेश को बाहर करवाने में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अहम रोल अदा किया. पाकिस्तान ने बांग्लादेश को वर्ल्ड कप खेलने के लिए मनाने के बजाए, उसे उकसाता रहा. मुद्दे को वोटिंग तक खींच कर ले गया. वोटिंग में बांग्लादेश और पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गए और उसे 14 की तुलना में सिर्फ़ 2 वोट मिले. इससे पहले, मोहसिन नकवी ने बांग्लादेश के साथ हुए बर्ताव को अन्याय बताया था और ICC पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के विश्व कप में खेलने या न खेलने का अंतिम फैसला सरकार ही लेगी। नकवी ने पत्रकारों से कहा, ‘बांग्लादेश के साथ गलत हुआ है। एक देश जब चाहे कोई भी फैसला ले सकता है, लेकिन दूसरे के लिए ऐसा नहीं है। बांग्लादेश एक महत्वपूर्ण सदस्य है और उसके साथ ऐसा अन्याय नहीं होना चाहिए।’

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

PCB चेयरमैन ने यह भी सवाल उठाया कि वैश्विक संस्था ऐसे फैसले कैसे लेती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोई एक देश अनुचित दबाव डाल रहा है। नकवी ने पूछा, ‘एक देश शर्तें तय कर रहा है। जब ICC ने पाकिस्तान और भारत के वेन्यू (मैदान) अपने फायदे के लिए बदले थे, तो बांग्लादेश के लिए ऐसा क्यों नहीं किया गया?’

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed