डोरंडा में दिनदहाड़े हत्या, सनकी पति ने पत्नी को गोली मार उतारा मौत के घाट

0
Advertisements
Advertisements

Ranchi: डोरंडा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र के मनीटोला के वारसी चौक के पास की है बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है।आरोपी पति का नाम शाहब है। मिली जानकारी के मुताबिक शाहब अपराधी किस्म का बताया जा रहा है। इससे पहले भी जेल जा चुका है। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है। मृतक के तीन बच्चे है जिनमे एक बेटी दो बेटा। गोली मारने वाला आरोपी पति प्लंबर का काम करता था।घटना के बाद से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं बच्ची का कहना है कि आरोपी पिता का किसी दूसरी औरत के साथ संबंध था। बच्ची ने आरोप लगाया कि उसी औरत के कहने पर उसके पिता ने घटना को अंजाम दिया है। बच्ची आरोपी पिता शाहब की गिरफ्तारी की मांग कर रही है।फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.इलाके में इस घटना को लेकर दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  चांडिल के एनएच-33 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Thanks for your Feedback!

You may have missed