दो दिवसीय एमएसएमई डिफेंस कॉन्क्लेव संपन्न

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela: आदित्यपुर के ऑटो कलस्टर में चल रहा दो दिवसीय एमएसएमई डिफेंस कॉन्क्लेव आज संपन्न हुआ. इससे पूर्व कॉन्क्लेव के दूसरे दिन आज तकनीकी सत्र आहूत किया गया. तकनीकी सत्र में डिफेंस कंपनियों के साथ बिज़नेस कैसे शुरू करें, इस विषय पर कुल पांच वक्ताओं ने अपने पेपर प्रस्तुत किए. तकनीकी सत्र में बीईएमएल लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक वी सेकरन, बीईएमएल लिमिटेड के उप महाप्रबंधक (कॉरपोरेट सामग्री) नमसिवायम आर, मुनिशंस इंडिया लिमिटेड के नीरज कुमार, जबलपुर व्हीकल फैक्ट्री के वर्क्स मैनेजर अजय झारिया तथा सिडबी, जमशेदपुर के एजीएम अनूप कुमार दास ने एमएसएमई के द्वारा स्वदेशीकरण की जाने वाली वस्तुओं की सूची भी साझा की. कार्यक्रम में आर्का जैन यूनिवर्सिटी के छात्रों को, जिन्होंने दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को मैनेज करने में मदद करने अरका जैन यूनिवर्सिटी के छात्रों को “पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट” प्रदान किया गया. इस अवसर पर एशिया के अध्यक्ष इंदर कुमार अग्रवाल, विनोद सिंह, विमल कुमार सिंह, दिव्यांशु सिन्हा सहित काफी संख्या में उद्यमी उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन एशिया के महासचिव प्रवीण गुटगुटिया ने और धन्यवाद प्रस्ताव सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष (उद्योग) हर्ष बकरेवाल ने किया

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  विश्व पृथ्वी दिवस पर IIT-ISM धनबाद में जागरूकता कार्यक्रम, सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र हुए शामिल

Thanks for your Feedback!

You may have missed