सुभाष यादव के आवास पर चूड़ा-दही और खिचड़ी का भव्य आयोजन, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया उत्साह

0
Advertisements

कोडरमा: आज कोडरमा में कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी आदरणीय सुभाष यादव जी के आवास पर पारंपरिक चूड़ा-दही एवं खिचड़ी का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह सादगीपूर्ण किंतु आत्मीय कार्यक्रम सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक रहा।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं कोडरमा की जागरूक और महान जनता की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में विशेष रूप से जनार्दन कुमार, प्रदेश अध्यक्ष, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, राजद झारखंड के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम यादव, प्रदेश सचिव राजेश कुमार तथा सरायकेला जिला अध्यक्ष बैजू कुमार ने सहभागिता कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई और उपस्थित जनसमूह से आत्मीय संवाद स्थापित किया।

आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सम्मानित अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया जाता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  अनुकंपा पर नौकरी के लिए पत्नी ने कराई सीसीएल कर्मी पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

Thanks for your Feedback!

You may have missed