ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक वैन और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह हादसा बुधवार देर रात जिले के बेरसिया इलाके में हुआ। ट्रैक्टर ट्रॉली में मकर संक्रांति के मौके पर नर्मदापुरम में पवित्र स्नान करके लौट रहे लोग सवार थे।बेरसिया पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर इंचार्ज विजेंद्र सेन ने बताया कि नर्मदापुरम जा रही एक पिकअप वैन और ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।विदिशा जिले के सिरोंज का रहने वाला एक परिवार लोडिंग वाहन में सवार होकर मकर संक्रांति के अवसर पर नर्मदा स्नान के लिए होशंगाबाद (नर्मदापुरम) जा रहा था। जैसे ही उनका वाहन बैरसिया के विधा विहार स्कूल के पास पहुंचा सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडिंग वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन के अंदर बैठे लोग बुरी तरह पिचक गए और चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल और फिर भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए बैरसिया विधायक विष्णु खत्री, एसडीएम आशुतोष शर्मा और एएसपी नीरज चौरसिया घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं कि घायलों के इलाज में कोई कमी न छोड़ी जाए। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।बैरसिया पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या कोहरे की वजह से दृश्यता (Visibility) कम होने के कारण। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed