ब्राउन शुगर के साथ जय प्रकाश उद्यान से एक युवक गिरफ्तार, गया जेल

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : आदित्यपुर पुलिस ने जय प्रकाश उद्यान से करीब 8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ जय प्रकाश उद्यान से एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. आदित्यपुर थाना प्रभारी ने बताया कि हमें आज दिन में गुप्त सूचना मिली कि एक युवक जय प्रकाश उद्यान में ब्राउन सुगर बेच रहा है. उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावाँ के आदेशानुसार पु०नि०-सह-थाना प्रभारी आदित्यपुर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जय प्रकाश उद्यान में छापामारी कर विपुल कर्मकार उर्फ विपुल लोहार, उम्र 25 वर्ष पे0- स्व० रतन कर्मकार, पता राम मडैया बस्ती, हरी मंदिर के पास रोड नंबर- 13 थाना आदित्यपुर को गिरफ्तार किया गया. जिसके पास से छोटा- छोटा पुड़िया 26 पीस के साथ एक प्लास्टिक के पाऊच में रखे अवैध ब्राउन शुगर कुल वजन करीब 7.58 ग्राम की बरामदगी की गयी. विपुल कर्मकार के स्वीकारोक्ति ब्यान के आधार पर अपराध स्वीकार करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  लापता युवक मिला पानी टंकी की छत पर, घंटों की तलाश के बाद खुला चौंकाने वाला सच

Thanks for your Feedback!

You may have missed