7 महीने पहले जिस बेटे को पार्टी से निकाला आज उसके घर पहुंचे लालू यादव, 

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Bihar: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे, जनशक्ति जनता दल अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने आज पटना में अपने सरकारी आवास पर चूड़ा दही भोज कार्यक्रम का आयोजन रखा है. बिहार में मकर संक्रांति पर चूड़ा दही भोज की शुरुआत लालू ने ही 90 के दशक में की थी. लालू का चूड़ा दही भोज कार्यक्रम हमेशा सुर्खियों में रहा है. लालू के यहां इस बार आयोजन नहीं हो रहा है.तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज से जुड़ी कई तस्वीरों में देखा गया कि लालू प्रसाद बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ स्टेज पर बैठे थे. इसके साथ ही तेज प्रताप यादव अपने पिता के साथ एक ही सोफे पर बैठे हुए दिखे. दरअसल, मंगलवार को तेज प्रताप यादव ने लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को भी न्योता दिया था. ऐसे में आज लालू प्रसाद का तेज प्रताप के निमंत्रण पर भोज में शामिल होना बेहद खास माना जा रहा है.आज तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज में उनके मामा साधु यादव पहुंचे. इसके अलावा पशुपति पारस, प्रभुनाथ यादव और अन्य नेताओं ने शिरकत की. दरअसल, तेज प्रताप यादव ने सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के कई नेताओं को निमंत्रण दिया था. ऐसे में यह कार्यक्रम बेहद खास माना जा रहा है. सत्ता पक्ष के कौन-कौन नेता तेज प्रताप यादव के भोज में पहुंचते हैं, यह देखने वाली बात होगी.इससे पहले तेज प्रताप यादव ने TY Vlog के जरिए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने तमाम व्यवस्थाओं को दिखाया था. चूड़ा-दही, तिल, तिलकुट सब कुछ का इंतजाम हो चुका था. टेंट भी लगाए गए थे. इसके साथ ही कुर्सियां भी मंगवा ली गई थी. ऐसे में आज बैक टू बैक मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed